ब्रेकिंग
मधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोप

सास और दामाद को एक दूसरे से हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़े दोनों, युवक बोला..‘गलत तो है, पर क्या करें’

मैनपुरी में पांच बच्चों की मां और रिश्ते के दामाद के कथित प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। दोनों साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़े हैं। युवक का कहना है कि अगर महिला के पांचों बच्चे उनके साथ रहना चाहेंगे तो वह उन्हें भी पालने के लिए तैयार है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
सास बोलीं..गोली मार दो, पर नहीं छोड़ूंगी
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: हैरान कर देने वाला एक मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है। जहां एक महिला और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। महिला 5 बच्चों की मां है। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़े हैं। उनकी इस जिद्द से परिवार के लोग भी हैरान और परेशान हैं। परिवारवालों ने दोनों को समझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग हैं, और अब पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर का है। जहां परिवार में महिला और युवक के बीच बढ़ती नजदीकियों की जानकारी सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया। महिला के बच्चों ने भी दोनों के रिश्ते का विरोध किया। समझाने-बुझाने के दौरान घर में हंगामा होने की बात सामने आई है।


युवक बोला- ‘हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं’

युवक तेजवीर का कहना है कि उसे अपने सास से प्यार हो गया है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों शादी करके साथ रहना चाहते हैं। युवक का कहना है कि जिस महिला से वो बेइंतहा प्यार करता है, वो रिश्ते में उसकी सास लगती हैं और वह भी उससे बहुत प्यार करती है और साथ रहना चाहता है। उसने कहा कि यह रिश्ता गलत है, लेकिन वे दोनों क्या करें। युवक ने यह भी कहा कि अगर महिला के पांच बच्चे उनके साथ रहना चाहेंगे तो वह उन्हें भी पालने के लिए तैयार है। उसने अपनी पत्नी के साथ रहने या न रहने को लेकर भी कहा कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


महिला के बेटे ने किया विरोध

महिला के बेटे अंशुल ने बताया कि उसने अपनी मां और तेजवीर को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों उसकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। अंशुल का कहना है कि दोनों अपने फैसले पर कायम हैं और साथ रहने की बात कह रहे हैं। अंशुल ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दोनों ने कथित तौर पर जान देने की नीयत से गैस सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश की। उसके मुताबिक, उसकी मां ने कहा कि दोनों साथ रहेंगे, वरना उन्हें गोली मार दी जाए।


पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति किस तरह बनी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। मामले में सामने आए आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं, लोगों का कहना है कि इस तरह का मामला एक सभ्य समाज के लिए अशोभनीय है। समाज में इससे गलत मैसेज जाता है, इस तरह की बातें समाज में नहीं होनी चाहिए।