ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

गैस सिलेंडर की कमी से होटल व्यवसाय प्रभावित, लकड़ी पर बन रहा खाना, स्टाफ और कारीगर परेशान

होटल में गैस की कमी के कारण खाना अब लकड़ी पर पकाया जा रहा है। होटल के मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि स्टाफ को धुएँ से परेशानी हो रही है और सिलेंडर नहीं मिलने पर होटल को बंद करना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र न्यूज
सिलेंडर नहीं तो होटल बंद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:देशभर में गैस की किल्लत से लोग काफी परेशान है। घर के साथ-साथ होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कर्मशियल सिलेंडर भी नहीं मिल रहा है। होटल पर कस्टमर तो आ रहे हैं, जिसे देखते हुए होटलों में अब लकड़ी पर खाना पकाया जा रहा है। जो होटल मालिकों को काफी महंगा पड़ रहा है। इससे धूंआ निकलने से काम करने वाले कारीगर को काफी परेशानी हो रही है। 


सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर महावीर चौक स्थित शिव गणेश होटल का है। वैश्विक तनाव के बीच गैस की कमी के कारण गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण होटलों में खाना अब खुले चूल्हे पर लकड़ी जलाकर बनाया जा रहा है। जिससे खाना बनाने वाले कारीगर को भारी परेशानी हो रही है। गर्मी में लड़की पर खाना बनाने से उससे निकलने वाले धूंए से सभी परेशान हैं। 


होटल के मालिक प्रवीण कुमार का कहना है कि इस गर्मी में हमारा स्टाफ लंबे समय तक ऐसे काम नहीं कर सकता। हमें हो सकता है कि होटल बंद करना पड़े। उन्होंने कहा कि कल होटल बंद रखना पड़ सकता है। 40 कर्मचारी हमारे होटल में काम करते हैं। सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें भी बैठना पड़ेगा। यदि सिलेंडर मिल जाए तो आज काम चालू हो जाए। गैस सिलेंडर तो मिलने को तैयार नहीं है। 


रोज 3 कमर्शियल सिलेंडर की खपत है, सिलेंडर नहीं रहने के कारण लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है। लकड़ी 20 रुपये किलों मिलता है। कई क्विंटल लकड़ी ला चुके हैं, जिसमें सिलेंडर से ज्यादा पैसा खर्च हो गया है। सिलेंडर 1800 में भरा हुआ मिलता था, जबकि लकड़ी में उससे ज्यादा पैसा लग गया है। लकड़ी पर खाना बनाने से होटल में काम करने वाले कारीगरों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर नहीं मिला तब कल से होटल को बंद ही करना होगा।

टैग्स