ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गन्ने के नीचे दबी जिंदगी: ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत, 8 की हालत गंभीर

बताया जाता है कि ट्रक पर लदे गन्ना पर 14 मजदूर बैठे हुए थे। सभी खेत से गन्ना काटकर लौट रहे थे तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी और सभी उसके नीचे दब गये। इस दर्दनाक हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गये।

ACCIDENT
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MAHARASTRA HADSA: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गन्ना ले जा रहे ट्रक के पलटने से छह मजदूरों की जान चली गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों की हालज गंभीर बताई जा रही है।


कैसे हुआ हादसा?

घटना सोमवार तड़के, आधी रात के बाद की है। पिशोर में मजदूरों ने खेतों से गन्ना काटकर ट्रक में लोड किया और फिर उसी ट्रक पर सवार हो गए। कुल 14 मजदूर ट्रक में बैठे थे। रात करीब 2:30 बजे, जब ट्रक कन्नड़ की ओर बढ़ रहा था, चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया। मजदूर गन्ने के नीचे दब गए।


बचाव कार्य और मौतें

स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, जो करीब दो घंटे तक चला। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों में मिथुन महारू चव्हाण (26), किसन धर्मा राठौड़ (30), मनोज नामदेव चव्हाण (23), कृष्णा मूलचंद राठौड़ (30), विनोद नामदेव चव्हाण और ज्ञानेश्वर देवीदास चव्हाण शामिल हैं।जबकि घायल मजदूरों के नाम इंदलचंद प्रेमचंद चव्हाण, लाखन छगन राठौड़, सचिन भागीनाथ राठौड़, राहुल नामदेव चव्हाण, रविंद नामदेव राठौड़, सागर भागीनाथ राठौड़, इस्माइल अब्दुल और उमर मूसा भेड़ा बताए गए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स