ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

सुशांत सुसाइड केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने CBI को केस हैंडओवर करने से किया इंकार, बोल.. मुंबई पुलिस ही करेगी जांच

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच सीबीआई से कराने से एक बार फिर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इंकार किया है. उन्होंने केस को सीबीआई को हैंडओ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच सीबीआई से कराने से एक बार फिर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इंकार किया है. उन्होंने केस को सीबीआई को हैंडओवर करने से साफ मना कर दिया है. बुधवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है.

बैठक में बिहार पुलिस को लेकर की चर्चा

सुशांत सुसाइड केस को लेकर गृह मंत्री ने बैठक बुलाई थी. इसमें मुंबई पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे. इस दौरान ही यह तय हुआ की केस को सीबीआई को हैंडओवर नहीं किया जाएगा. मुंबई पुलिस ही केस की जांच करेंगी. बैठक में बिहार पुलिस की मुंबई में मौजूदगी के बारे में भी गृह मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली. 

सीबीआई जांच की हो रही मांग

सुशांत के सुसाइड के बाद से इस केस की जांच करने की मांग सीबीआई से की जा रही है. पप्पू यादव से सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था. फिर शेखर सुमन, सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, चिराग पासवान समेत बिहार के कई नेताओं ने उसकी जांच की मांग की. खुद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने भी अमित साह को ट्वीट कर जांच की मांग की थी,लेकिन इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार तैयार है. अब सबकी नजर बिहार पुलिस पर टिकी है. आखिर इस केस में क्या करती है. इस केस की जांच करने के लिए बिहार पुलिस मुंबई में डेरा डाले हुए हैं.