ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Maharashtra News: नांदेड़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर कुएं में गिरने से 8 महिला मजदूरों की मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई है।

Maharashtra News
नांदेड़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर कुएं में गिरने से 8 महिला मजदूरों की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा हुआ है। महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस हादसे में 8 महिला मजदूरों की मौत हो गई है। घटना नांदेड़ के अलेगांव शिवरा में घटी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फौरन राहत-बचाव की टीम मोके पर पहुंची।


यह दर्दनाक हादसा नांदेड़ के अलेगांव शिवरा में हुआ।  जानकारी के मुताबिक, घटना नांदेड़ इलाके के अलेगांव में आज सुबह घटी। हिंगोली जिले में एक ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में कुआं था, इसका अंदाजा ड्राइवर को नहीं था। परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा।


जैसे ही ट्रैक्टर कुएं में गिरा, वहां चीख-पुकार मच गई। 8 महिलाओं की तो मौके पर ही मौत हो गई। कई महिलाएं कुएं में डूब गईं। रेस्क्यू टीम ने रस्सी की मदद से कुछ महिलाओं को कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता