ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Mahakumbh: 2 क्यों 10 बच्चे पैदा करो.... महाकुंभ पहुंचे इस संत ने दिया यह मैसेज

Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है. पापों को धुलने के लिए लोग यहां आते हैं और पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाकर अपने को शुद्ध करते हैं.

Mahakumbh
Mahakumbh
© First Bihar
User1
2 मिनट

Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में दुनियाभर से साधु-संत और श्रद्धालु पहुंच कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। महाकुंभ में प्रख्यात भागवत कथा वाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचे हुए हैं. हिन्दुस्तान अख़बार के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी के साथ अपनी राय जाहिर की. 

जब उनसे पूछा गया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि हिन्दुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए तो उन्होंने कहा कि दो क्यों, 10 बच्चे पैदा करें। समाज के निर्माण और समाज के कल्याण के लिए अगर उचित है तो अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। सभी को समाज सेवा में भी लगाना चाहिए।

महाकुंभ को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है. पापों को धुलने के लिए लोग यहां आते हैं और पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाकर अपने को शुद्ध करते हैं. गंगा मइया से आशीष मांगते हैं कि मन, वचन और कर्म किसी भी प्रकार से अगर पाप हुआ है तो वो भी धुल जाए.

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि भारत अपनी सेना तैयार करे और बांग्लादेश को वापस अपने में मिलाए. आखिर बांग्लादेश बना तो भारत से ही है और अगर वहां पर अव्यवस्थाएं चरम पर पहुंच रही हैं तो अब भारत को उसे अपने में मिला लेना चाहिए, इसके बाद वहां पर सभी व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी. साथ ही साथ वहां का लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो जाएगा.