ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mahakumbh 2025: बीच संगम में अचानक डूबने लगी नाव, मची चीख-पुकार, रेस्क्यू टीम ने तेजी दिखाकर बचाई 17 श्रद्धालुओं की जान

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में एक बड़ा हादसा टल गया। बीच संगम में एक नाव पलट गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाई और 17 श्रद्धालुओं की जान बचा ली।

 Mahakumbh 2025
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को बीच संगम में एक नाव अचानक पलट गई। नाव अचानक डूबने लगी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए 17 श्रद्धालुओं की जान बचा ली। डूबती हुई नाव से 17 लोगों को बचाया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बचावकर्मियों की तेजी के कारण लोगों की जान बची। 


एनडीआरएफ ने  एक बयान में बताया कि 17 यात्रियों से भरी एक नाव कंट्रोल से बाहर हो गई और नदी में डूबने लगी। ऐसे में नाव पर सवार श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गश्त कर रहे एनडीआरएफ के बचावकर्मी तुरंत लोगों को बचाने के लिए आगे आये। रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और 17 लोगों की जान बच गई। नौ श्रद्धालुओं को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बचाया जबकि आठ अन्य श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने बचाया।


आपको बता दें कि प्रयागराज में लगा महाकुंभ अब समापन की ओर है, जिसके कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अभी भी उमड़ रही है। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु हर रोज पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पूरे महाकुंभ क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता