ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अरबी शेख बनकर पहुंचा युवक, साधुओं ने जमकर पीटा; वीडियो वायरल

Mahakumbh 2025: वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक अरबी शेख की वेषभूषा बनाकर मेले में आया हुआ है. उसके साथ दो अन्य युवक भी हैं, जो उसका बॉडीगार्ड होने का दिखावा कर रहे हैं.

viral video grab
viral video grab
© social media
User1
2 मिनट

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे आध्यात्मिक समागम महाकुंभ की बहुत सी चीजें वायरल हो रही हैं. इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक नकली शेख बनकर महाकुंभ में पहुंचा था. बताया जाता है कि वह महाकुंभ में रील बनाने आया था.  लेकिन यहां पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की होगी. कुछ साधुओं ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक अरबी शेख की वेषभूषा बनाकर मेले में आया हुआ है. उसके साथ दो अन्य युवक भी हैं, जो उसका बॉडीगार्ड होने का दिखावा कर रहे हैं. वीडियो बनाने वाला पूछता है कि कैसा लग रहा है. जवाब में वह युवक कहता है सब बढ़िया. इसके बाद उससे पूछा जाता है क्या नाम है? तब उसके साथ चल रहे दोनों अन्य युवक कहते हैं, शेख प्रेमानंद.वह बताते हैं कि यह राजस्थान से आए हैं।

वीडियो के अगले हिस्से में दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ लोग घेरे हुए हैं. इसमें कुछ साधु भी हैं. यह लोग उसकी शेख वाली पगड़ी हटा देते हैं. वहीं, एक साधु युवक का कॉलर पकड़े हुए है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मारो-मारो भी कह रहे हैं.