ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा: आसन की तरफ पेपर उछालने का था आरोप

लोकसभा में निलंबित 8 सांसदों का सस्पेंशन हटा दिया गया। कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के 1 सांसद शामिल हैं। स्पीकर Om Birla ने सदस्यों से कहा कि सदन में पोस्टर और एआई से बनी तस्वीरें प्रदर्शित न करें।

दिल्ली न्यूज
8 सासदों का निलंबन वापस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: लोकसभा से निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। विपक्ष के सांसद डीन कुरिया कोस, एस वेंकटेशन, गुरजीत सिंह औजला, मणिक्कम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पडोले, हिबी ईडन और अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग का निलंबन हटा लिया गया है।


लोकसभा  में मंगलवार को पहले चरण के दौरान निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन हटा लिया गया। इनमें Indian National Congress के 7 और लेफ्ट का एक सांसद शामिल है। ये सभी सांसद 4 फरवरी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे।


इन सांसदों पर आरोप था कि उन्होंने सदन में हंगामे के दौरान पीठासीन अधिकारी Krishna Prasad Tenneti की कुर्सी की ओर कागज फेंके थे। यह हंगामा उस समय हुआ था, जब Rahul Gandhi पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का मुद्दा उठा रहे थे।


निलंबन हटाने का प्रस्ताव कांग्रेस सांसद K. Suresh समेत तीन सांसदों ने रखा, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव का समर्थन Dharmendra Yadav ने किया। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सत्ता पक्ष की भी जिम्मेदारी है और सभी सदस्यों को इसका पालन करना चाहिए।


इस दौरान उन्होंने खास तौर पर Nishikant Dubey का नाम लेते हुए मर्यादा बनाए रखने की बात कही, जिसके बाद सदन में सत्ता पक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को संभालते हुए लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने सभी सांसदों से अपील की कि वे सदन में पोस्टर और एआई से बनाई गई तस्वीरों का प्रदर्शन न करें और संसदीय नियमों का पालन करें।

टैग्स