ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

लॉकडाउन पर PM मोदी सख्त, कानून का पालन करवाएं सरकारें

DELHI : कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस से बचाव के लिए बिहार समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन कर दिया है, इसके बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस से बचाव के लिए बिहार समेत कई राज्यों ने  लॉकडाउन कर दिया है, इसके बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं.  


जिसके बाद अब इसपर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि ऐसे लोगों से नियमों और कानूनों का पालन करवा जाए. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि ''लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.''


बता दें कि कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए देश के 10 राज्य समेत कई शहरों को लॉकडाउन किया गया है. इसके बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.