ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Lizard Biryani: बिरयानी में छिपकली मिलने की शिकायत पर बोला मैनेजर "सर, अच्छे से तली गई है, खा सकते", गिरफ्तार..

Lizard Biryani: हैदराबाद के महफ़िल रेस्टोरेंट में बिरयानी में छिपकली मिलने के बाद हंगामा हो गया। ग्राहक की शिकायत पर प्रबंधन ने दिया जवाब, "यह तली हुई है, खा सकते हैं।" मैनेजर हिरासत में, जांच शुरू।

Lizard Biryani
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Lizard Biryani: हैदराबाद के इब्राहिमपट्टनम इलाके में स्थित महफ़िल फैमिली रेस्टोरेंट में 15 मई 2025 को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। शेरीगुडा गांव के गुज्जा कृष्ण रेड्डी ने रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी ऑर्डर की थी, जिसमें उन्हें पकी हुई छिपकली मिली। रेड्डी ने तुरंत प्रबंधन से इस बात की शिकायत की, लेकिन प्रबंधन का जवाब हैरान करने वाला था। प्रबंधन ने कहा, "यह अच्छी तरह से तली हुई है, आप इसे खा सकते हैं।" इस जवाब से आक्रोशित रेड्डी ने मामले को आगे बढ़ाते हुए मैनेजर को सबक सिखाने की ठानी।


थाने में इसकी शिकायत के बाद इब्राहिमपट्टनम पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी रेस्टोरेंट की स्वच्छता जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। रेड्डी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने आए थे, लेकिन इस घटना के बाद सब बर्बाद हो गया। ख़बरों के मुताबिक इसे खाने के बाद ग्राहकों ने उल्टियां तक की।


हालांकि, इस बड़े शहर में यह कोई नया मामला नहीं। हैदराबाद में इससे पहले भी बिरयानी में छिपकली मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दिसंबर 2024 में अंबरपेट के डीडी कॉलोनी में एक ग्राहक को ज़ोमैटो से ऑर्डर की गई बिरयानी में छिपकली मिली थी। वहीं, दिसंबर 2023 में राजेंद्रनगर के एक रेस्टोरेंट की बिरयानी में छिपकली की पूंछ मिलने से आठ लोग बीमार पड़ गए थे।


इस घटना से लोगों को एक सीख तो जरूर लेनी चाहिए। बाहर खाना खाने जाते हैं तो आँख मूँद किसी पर भरोसा न करें। आपकी पसंदीदा डिश की आड़ में आप को कुछ भी परोसा जा सकता है। जब तक आपको एहसास होगा वह चीज आपके पेट में पहुँच चुकी होगी। उत्तम यही होगा कि अपना खाना स्वयं तैयार करें या किसी भरोसेमंद और स्वच्छता का ध्यान रखने वाले होटल या रेस्टोरेंट में ही खाएं।