ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

भारत को मिलेगा नया सेना प्रमुख! लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभालेंगे कमान, 30 जून से शुरू होगा कार्यकाल

भारत की सेना को जल्द नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। लंबे सैन्य अनुभव और कई अहम रणनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके धीरज सेठ 30 जून 2026 से देश के नए चीफ...

भारत को मिलेगा नया सेना प्रमुख! लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभालेंगे कमान, 30 जून से शुरू होगा कार्यकाल
Ramakant kumar
3 मिनट

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के अगले प्रमुख के नाम का ऐलान कर दिया है. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का नया चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) नियुक्त किया गया है. वह 30 जून 2026 से सेना प्रमुख का पद संभालेंगे और मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे.


रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को जनरल के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति 30 जून 2026 से प्रभावी होगी. उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा.


लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करीब चार दशक लंबे सैन्य करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं. अलग-अलग इलाकों में तैनाती और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने का उनका लंबा अनुभव रहा है.


धीरज सेठ ने जम्मू-कश्मीर में एक इंडिपेंडेंट आर्मर्ड ब्रिगेड में ब्रिगेड मेजर के रूप में भी काम किया है. इसके अलावा उन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ ऑपरेशन्स ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाई. सेना मुख्यालय में असिस्टेंट मिलिट्री सेक्रेटरी, साउथ वेस्टर्न कमांड में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ ऑपरेशन्स और डायरेक्टर जनरल (डिसिप्लिन, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर) जैसे अहम पदों पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं.


इसी साल 1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) नियुक्त किया गया था. अब उन्हें सेना की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.


लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) खड़कवासला के पूर्व छात्र रहे हैं. दिसंबर 1986 में उन्होंने आर्म्ड कॉर्प्स में कमीशन लिया था. अपने करियर के दौरान उन्होंने युद्धक रणनीति, ऑपरेशनल प्लानिंग और नेतृत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है.


उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारतीय सेना लगातार आधुनिकरण, नई तकनीक के इस्तेमाल और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम कर रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि उनके लंबे सैन्य अनुभव से सेना को रणनीतिक मजबूती मिलेगी.