ब्रेकिंग
‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा यात्री, 13 डिब्बे गुजरने के बावजूद बची जान

Railway Safety: ललितपुर रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस से गिरा एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। उसके ऊपर से 13 डिब्बे गुजरने के बावजूद वह चमत्कारिक रूप से बच गया। जीआरपी ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

Railway Safety
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Railway Safety: उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती झेलम एक्सप्रेस से गिरा एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया, और उसके ऊपर से ट्रेन के 13 डिब्बे गुजर गए। इसके बावजूद यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बच गया, जिसे देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों और जीआरपी कर्मियों की सांसें थम गईं।


जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस भोपाल से चलकर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी और वहां से झांसी के लिए रवाना हुई थी।


इसी दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के भगवातपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय दातार सिंह यादव स्लीपर कोच S-6 के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण वे दरवाजे पर बैठे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच जा गिरे।


हादसा देखते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी फैल गई। सभी को लगा कि यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया है, लेकिन वह ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में फंस गए, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद ट्रेन के 13 डिब्बे उनके ऊपर से गुजर गए।


ट्रेन के गुजरने के बाद जीआरपी जवानों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।


घायल दातार सिंह ने बताया कि वह भोपाल से लौट रहे थे और भीड़ अधिक होने के कारण दरवाजे पर बैठ गए थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


रेलवे पुलिस ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि यात्रा के दौरान दरवाजे पर बैठना या खड़ा होना बेहद खतरनाक हो सकता है। चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की कोशिश, दरवाजे के पास खड़े रहना और लापरवाही से यात्रा करना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता