ब्रेकिंग
Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा

लाल चौक पर तिरंगा फहराए जाने पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, राहुल गांधी तिरंगे का सम्मान करना नहीं जानते

DARBHANGA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी जिसका समापन कल कश्मीर में होना था लेकिन इससे एक दिन पूर्व ही इसका समापन

लाल चौक पर तिरंगा फहराए जाने पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, राहुल गांधी तिरंगे का सम्मान करना नहीं जानते
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी जिसका समापन कल कश्मीर में होना था लेकिन इससे एक दिन पूर्व ही इसका समापन हो गया। राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। लाल चौक पर तिरंगा फहराए जाने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी तिरेंगे का सम्मान करना नहीं जानते। 


भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को होना था लेकिन 29 जनवरी को ही यात्रा का समापन हो गया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया लेकिन राहुल गांधी पूरे सुरक्षा व्यवस्था के साथ आज तिरंगा फहराने पहुंचे थे। बीजेपी के नेता सह उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इसे न सिर्फ तिरंगे के अपमान से जोड़ देख रहे हैं बल्कि राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा के बदले भारत समझो यात्रा करना चाहिए था। बिहार दौरे पर आए केशव प्रसाद मौर्य ने दरभंगा में एक निजी कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही। 


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने की जल्दीबाजी में हैं लेकिन राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री ना तो बनने वाले हैं और ना ही उनकी किस्मत में प्रधानमंत्री बनना लिखा है।


राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तिरंगे का सम्मान करना नहीं जानते हैं। जहाँ उन्होंने तिरंगा फहराया वहां तिरंगे से ज्यादा ऊंची उनकी अपनी कटआउट वाली तस्वीर लगी थी। यह भी कहा कि मोदी सरकार के बाद देशभर में हालात बदले है अब लोग कही भी तिरंगा फहरा सकते है कश्मीर में ही हालात अब बदल चुका है ।


टैग्स