ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कोरिया के राजदूत ने 'नाटु नाटु' पर किया ऐसा डांस, पीएम मोदी ने कह दी ये बड़ी बात

DESK: ट्रिपल आर फिल्म का चर्चित सॉंग 'नाटु नाटु' पर कोरियन राजदूत का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद

कोरिया के राजदूत ने 'नाटु नाटु' पर किया ऐसा डांस, पीएम मोदी ने कह दी ये बड़ी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ट्रिपल आर फिल्म का चर्चित सॉंग 'नाटु नाटु' पर कोरियन राजदूत का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साउथ कोरिया के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। 'नाटु नाटु' सॉंग की म्यूजिक और थिरक बेहद ही पॉपुलर है।


दरअसल, इस वीडियो को भारत में कोरियाई दूतावास के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया था। इस वीडियो में दिख रहा है कि, साउथ- कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक और साउथ- कोरियन के दूतावास के कर्मचारी 'नाटु नाटु'  सोंग पर डांस कर रहे हैं। सभी इस सोंग के हुक स्टेप पर डांस कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "क्या आप नाटू को जानते हैं? हम ख़ुशी से आपके साथ कोरियाई दूतवासों के द्वारा किया गया 'नाटु नाटु' सॉंग पर डांस कवर को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में दूतावास के कर्मचारियों के साथ कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक को भी देखें।"


वहीं, इस वीडियो को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिट्वीट कर के लिखा कि, " लवली एंड एडोरेबल टीम एफर्ट" अब तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देखा है। बताते चलें कि,  'नाटु नाटु' को एम एम कीरावनी ने कम्पोज किया है। इस गाने ने अब तक कई ऑवर्ड जीत हैं। साथ ही इसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें