ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत

Kolkata Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीती रात एक होटल में भीषण आग लग गई। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है।

Kolkata Fire
14 लोगों की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kolkata Fire: कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके के ऋतुराज होटल में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बुधवार रात सवा आठ बजे कोलकाता के व्यस्ततम इलाकों में से एक मछुआ फल पट्टी के एक रेस्टोरेंट में हुआ। 


आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की घटना में जिन 14 लोगों की मौत हुई है उनमें 11 पुरुष, 1 महिला, 1 बच्चा और एक बच्ची शामिल है।  हादसे के वक्त धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की तरफ भागे लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई। 


रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि करीब पचास लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता