ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पति के साथ गरबा खेलते-खेलते 19 साल की युवती की हार्ट अटैक से मौत, ओ मेरे ढोलना गाने पर कर रही थी डांस

दुर्गा पंडाल में पति संग गरबा कर रही 19 वर्षीय सोनम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नवरात्रि के दौरान डांस करते हुए वह अचानक गिर पड़ी और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

MP
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MP: पति के साथ गरबा खेलते-खेलते 19 साल की महिला को अचानक आर्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद अचानक दुर्गा पूजा की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। 


घटना मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र स्थित पलासी दुर्गा पंडाल की है। जहां रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 19 साल की सोनम की पति के साथ गरबा खेलते-खेलते अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो अगले दिन सोमवार की सुबह सामने आया। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गरबा कर रही थी। उसी दौरान ‘ओ मेरे ढोलना’ गीत लाउडस्पीकर पर बज रहा था। नाचते-नाचते अचानक सोनम झांकी के सामने गिर पड़ी। शुरुआत में लोगों ने इसे मजाक समझकर हंसी में लिया, लेकिन जब वह नहीं उठी तो वहां अफरातफरी मच गई।


लोगों ने सोनम को उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। कृष्णपाल और परिजनों ने उसे घर ले जाकर गांव के एक डॉक्टर को बुलाया, जिसने सोनम को मृत घोषित कर दिया। सामान्य मौत मानते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और सोमवार सुबह गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।


बताया जा रहा है कि सोनम की शादी इसी साल 1 मई को कृष्णपाल से हुई थी। नवरात्रि के दौरान उसने उपवास रखा था और रोज रात को आरती के बाद गांव की महिलाएं गरबा करती थीं। नई नवविवाहिता होने के कारण सोनम और उसका पति इस बार पंडाल में जोड़े के रूप में बैठे थे। परिवार की लड़कियों ने दोनों को साथ नचवाया और सभी लोग उस दृश्य को मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर रहे थे। इसी दौरान यह दुखद घटना घट गई।

पति के साथ गरबा खेलते-खेलते 19 साल की युवती की हार्ट अटैक से मौत, ओ मेरे ढोलना गाने पर कर रही थी डांस

टैग्स