ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

“प्यार हमसे, शादी मोदी से”..राज्यसभा में खरगे के मजाक पर गूंजे ठहाके, पीएम मोदी भी हंसे

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने एचडी देवगौड़ा पर मजाकिया टिप्पणी की, जिस पर सदन में ठहाके गूंज उठे। पीएम मोदी भी मुस्कुराते नजर आए और वरिष्ठ नेताओं की सराहना की।

दिल्ली न्यूज
देवगौड़ा पर मजाकिया टिप्पणी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हंगामें से भरपूर सदन में बुधवार को तब जमकर ठहाके लगे, जब राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसद एचडी देवगौड़ा का जिक्र कर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को लेकर मजाकिया टिप्पणी कर दी। उनके बयान पर सदन में जोरदार ठहाके लगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हंसते नजर आए।


खरगे ने कहा कि वह देवगौड़ा को पिछले 54 वर्षों से जानते हैं और उनके साथ काम भी किया है। उन्होंने मजाक में कहा, “देवगौड़ा जी ने प्यार तो हमसे किया, लेकिन शादी मोदी जी से कर ली।” इस टिप्पणी के बाद पूरे सदन में हंसी का माहौल बन गया। वही खरगे की बातें सुनकर मोदी भी मुस्कुराने लगे। 


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचडी देवगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार की जमकर सराहना की। उन्होंने इन नेताओं को संसदीय परंपराओं के मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा संसद की सेवा में समर्पित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं की नियमित उपस्थिति और कार्यवाही में उनकी सक्रिय भागीदारी अनुकरणीय है, जिससे नए सांसदों को सीख लेनी चाहिए।


राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सांसदों को विदाई देते हुए पीएम मोदी ने संसद को “एक खुला विश्वविद्यालय” बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता और सेवानिवृत्त होने के बाद भी जनसेवा जारी रहनी चाहिए।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का जिक्र करते हुए कहा कि वे “सदाबहार” नेता हैं, जो आगे भी लगातार अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

टैग्स