ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, हिन्दी-अंग्रेजी के अलावा अब इन भाषाओं में भी होगी CAPF भर्ती परीक्षा

DELHI: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में युवाओं की भागीदारी सुनिश्ति करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या

केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, हिन्दी-अंग्रेजी के अलावा अब इन भाषाओं में भी होगी CAPF भर्ती परीक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में युवाओं की भागीदारी सुनिश्ति करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF की परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में ली जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।


गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में तैयार किया जाएगा। इस फैसले के बाद लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा दे सकेंगे। 


बता दें कि कांस्टेबल (GD), एसएससी की तरफ से आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षा है, जिसमें देशभर से लाखों युवा शामिल होते हैं। सरकार के इस फैसले के बाद 1 जनवरी 1024 से हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी। संभावना है कि इस फैसले के बाद क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।