ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बड़ा हादसा टला: केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट और 5 तीर्थयात्री सुरक्षित

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम जा रहे एक हेलिकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा कार से टकरा गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Uttarakhand
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Uttarakhand: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है, जहां केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हाईवे पर कराना पड़ गया। हेलिकॉप्टर में सवार पायलट सहित 6 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। हाईवे पर खड़ी कार से टकराने के चलते हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। पायलट की सूझ-बूझ के चलते हेलिकॉप्टर में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।


उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां बीच सड़क पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। हेलिकॉप्टर का पायलट 5 तीर्थयात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा था। लेकिन तभी तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने सूझ-बूझ से काम लिया और हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हाईवे पर कर दी। जिससे सभी तीर्थयात्रियों की जान बचाई जा सकी। सभी सुरक्षित हैं वही पायलट को मामूली चोटें आई है।


दरअसल 5 श्रद्धालुओं को लेकर पायलट केदारनाथ के लिए बढ़ासु से उड़ान भरा था। लेकिन तभी अचानक टेक्निकल प्रोब्लम आने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला पायलट ने लिया। पायलट ने हेलिकॉप्टर हाइवे पर उतारना चाहा। इस दौरान हाइवे पर खड़ी कार से हेलिकॉप्टर की टक्कर हो गयी। जिसके कारण हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही जिस कार से टक्कर हुई उसे भी नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 





टैग्स