ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

केदारनाथ-बदरीनाथ में गैर-सनातनियों की एंट्री पर रोक, BKTC की बजट बैठक में बड़ा फैसला

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव पारित किया। चारधाम यात्रा 2026-27 के लिए 121 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया, बदरीनाथ के लिए 57 करोड़ और केदारनाथ के लिए 63 करोड़ रुपये आवंटित।

उत्तराखंड न्यूज
प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तराखंड में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने एक अहम फैसला लिया है। समिति की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।


बैठक में आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है जिसमें बदरीनाथ के लिए 57 करोड़ और केदारनाथ के लिए 63 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू होगी जिसके लिए सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। 


बैठक मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित केनाल रोड कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चारधाम यात्रा सत्र 2026-27 के लिए कुल 121 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक का बजट पारित किया गया, जिसमें बदरीनाथ के लिए 57 करोड़ और केदारनाथ के लिए 63 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।


बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि चारधाम यात्रा अप्रैल माह में शुरू होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के अवसर पर खुलेंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब बदरीनाथ में पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बीकेटीसी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

टैग्स