ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लेट से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की कलेक्टर ने लगाई क्लास, कहा..कान पकड़ो और उठक-बैठक लगाओ

लेट से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने कान पकड़कर उठक-बैठक कराई। वो खुद गेट पर हाजिरी रजिस्टर लेकर मेन गेट पर बैठ गए। कहने लगे कि कल से नहीं होना चाहिए दूसरी बार मौका नहीं दूंगा। सस्पेंड कर दूंगा।

up news
VIDEO VIRAL
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अब लगाम कसती नजर आ रही है। जिले के कलेक्टर ने देर से आने वाले कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जो न केवल प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।


खुद गेट पर बैठ गए कलेक्टर, उठक-बैठक कराई

मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा से जुड़ा है जिन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सुबह 10 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। इससे नाराज होकर उन्होंने तत्काल एक कुर्सी मंगवाई और कार्यालय के मुख्य गेट पर खुद हाजिरी रजिस्टर लेकर बैठ गए।


इसके बाद जो भी कर्मचारी देर से आता दिखा, उसे तुरंत वहीं रोका गया और सख्ती से कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में दोबारा ऐसी गलती हुई, तो सीधा सस्पेंशन किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "कल से कोई देर से नहीं आना चाहिए, ये आखिरी मौका है। अगली बार सीधा निलंबन।"


अनुशासन के लिए उठाया सख्त कदम

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में समय पर उपस्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पंचिंग मशीन होने के बावजूद कई कर्मचारी समय का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही थी। उन्होंने कहा कि "सरकारी कर्मचारी जनता की सेवा के लिए हैं। जब कर्मचारी समय पर नहीं आएंगे, तो जनता को काम कैसे मिलेगा? ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासन की स्थापना हमारी पहली जिम्मेदारी है।"


वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कलेक्टर खुद ऑफिस के बाहर बैठकर रजिस्टर संभालते नजर आ रहे हैं, और देर से आने वाले कर्मचारियों को उठक-बैठक कराते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कलेक्टर की इस कार्रवाई की प्रशंसा की। लोग कह रहे हैं कि सरकारी कर्मचारियों को जनता के समय का मूल्य समझना चाहिए और ऐसे ही कदम से दफ्तरों में अनुशासन सुनिश्चित होगा। यह घटना इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि कवर्धा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री का क्षेत्र है। ऐसे में जिले में प्रशासनिक अनुशासन और सुचारू कामकाज को लेकर कलेक्टर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी और जन अपेक्षा रहती है।


कर्मचारियों ने कहा कि अब से समय पर आएंगे

कलेक्टर की सख्ती का असर साफ दिखा। जिन कर्मचारियों को उठक-बैठक कराई गई, उन्होंने भविष्य में समय पर दफ्तर आने का वचन दिया। वहीं कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इसे अनुशासन का जरूरी सबक बताया। कर्मचारियों ने कहा कि सर अब हम समय पर कार्यालय आएंगे। कलेक्टर साहब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कलेक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। 




टैग्स