ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

घर की लिपाई-पुताई के लिए तालाब से खोद रहीं थी मिट्टी, अचानक टीला ढहने से 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश में कौशांबी में मिट्टी का एक टीला धंसने से 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Kaushambi News
टीला ढहने से 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kaushambi News: यूपी के कौशाम्बी जिले के टीकरडीह गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं।  घटना कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव की है। बताया जा रहा है कि मिट्टी के टीले से मिट्टी खोदते वक्त अचानक टीला ढह गया, जिससे 5 महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं।


घटना में खुशी, सुमन, कछराई, ममता, और लालती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सपना, मैना और सुग्गन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस हादसे के बाद से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय निवासियों ने इस हादसे को लेकर प्रशासन से टीले की स्थिति और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता