ब्रेकिंग
गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायल

UP के कौशांबी-प्रयागराज बॉर्डर पर पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट से कई मकान ध्वस्त हो गए। हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग मलबे में दबकर घायल हो गये हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
कई मकान ध्वस्त
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी से आ रही है, जहां पटाखा गोदाम में ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत की खबर आ रही है। जबकि दर्जनभर से अधिक लोगों के घायल होने या मलबे में दबे होने की आशंका है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पटाखा विस्फोट की घटना से आसपास के कई मकान भी ध्वस्त होने की सूचना आ रही है।


यह बड़ी घटना यूपी के कौशांबी-प्रयागराज बॉर्डर पर थाना पिपरी और पूरामुफ्ती क्षेत्र में हुई है। जहां सीमा के पास स्थित आदित्य नाम से संचालित  पटाखा गोदाम में ब्लास्ट हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक गोदाम में जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त हुआ कि आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ गए और कई घरों के मलबे में तब्दील हो गये।


इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कौशांबी और प्रयागराज दोनों जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में टीम लगी हुई है। आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। वही फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस टीम की तैनाती की गयी है। कौशांबी के डीएम और एसपी भी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।


इस भीषण पटाखा विस्फोट के बाद गोदाम में रखे बारूद की मात्रा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जबरदस्त धमाके को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। फिलहाल तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

टैग्स