ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने लगाया ऐसा इंजेक्शन...बुखार से पीड़ित युवक की तड़प-तड़प कर हुई मौत, परिवार ने कहा- 'ये मर्डर है'

Karnataka News: कर्नाटक के कोलार में बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई है। आरोप है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

Karnataka News
बुखार से पीड़ित युवक की तड़प-तड़प कर हुई मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Karnataka News: कर्नाटक के कोलार में बुखार के इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने से एक युवक की मौत हो गई है। कोलार के वक्कलेरी गांव का रहने वाला गौतम उर्फ नागेन्द्र बाबू से बुखार से पीड़ित था। शाम को गौतम को इलाज के लिए परिजन उसे गांव के ही सनराइज क्लीनिक ले गए। इलाज के दौरान वहां मौजूद बीएएमएस डॉक्टर मोहम्मद रफीक ने उसे एक इंजेक्शन दिया।


इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद गौतम तड़प-तड़प कर बेहोश हो गया। जब डॉक्टर रफीक ने देखा कि गौतम की दिल की धड़कन धीमी हो रही है, तो उन्होंने तुरंत उसे कोलार के अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे तुरंत कोलार के जालप्पा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन तब तक गौतम की मौत हो गई थी। मृतक गौतम के परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत वक्कलेरी सनराइज क्लीनिक के डॉक्टर रफीक के लगाए गए इंजेक्शन के कारण हुई है। गुस्साए परिवार के लोगों ने इसे हत्या बताया है।



मृतक की मां ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक की मां ने रो-रोकर बताया कि गौतम के पिता नहीं थे, इसलिए उसने मजदूरी करके उसका पालन-पोषण किया और उसे अच्छी शिक्षा दिलाई। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कोलार ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि कोलार में फर्जी डॉक्टरों और फर्जी क्लीनिकों पर कब प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता