ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जयपुर रेलवे स्टेशन से बिहार का 4 साल का बच्चा चोरी, गोद में उठाकर ले गई महिला, सामने आया CCTV फुटेज

Crime News: जयपुर रेलवे स्टेशन से एक 4 साल का बच्चा चोरी हो गया है। बच्चे के पिता सुदामा पांडेय बिहार के सीवान के रहने वाले हैं और जयपुर में किराए पर रहते हैं।

Crime News
जयपुर रेलवे स्टेशन से बिहार का 4 साल का बच्चा चोरी
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Crime News: जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक 4 साल के बच्चे शिवम को बच्चा चोर उठा ले गए। घटना 14 मार्च की है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी बहनों के साथ खेल रहा था, तभी एक अनजान महिला उसे गोद में उठाकर ले गई। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी अब बच्चा चोरों की तलाश कर रही है। बच्चे के पिता सुदामा पांडेय बिहार के सीवान के रहने वाले हैं और जयपुर में किराए के मकान में रहते हैं।


बताया जा रहा है कि सुदामा पांडेय, उनकी पत्नी, दो बेटियां और बेटा शिवम होली के मौके पर अपने गांव सीवान जाने के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन आये थे। ट्रेन का इंतजार करते समय, बच्चे स्टेशन पर खेल रहे थे। इसी दौरान, एक अज्ञात महिला और पुरुष वहां से गुजरे। उन्होंने बच्चे को अकेला देखा और कुछ देर रेकी की। फिर महिला ने बच्चे को गोद में उठा लिया और वहां से चली गई।


बच्चे की मां उस समय अपना मोबाइल चार्ज कर रही थी। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने बेटे शिवम को देखा तो वह वहां नहीं था। परिवार ने स्टेशन पर और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन शिवम का कोई पता नहीं चला। आखिरकार उन्होंने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने स्टेशन पर लगे CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला और पुरुष बच्चे को गोद में उठाकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर बच्चा चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता