ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम

IRCTC New Rule: IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए 1 अक्टूबर 2025 से नया नियम लागू किया है। अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार वेरीफाइड यूजर्स ही सामान्य टिकट बुक कर सकेंगे।

IRCTC New Rule
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IRCTC New Rule: भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में धांधली और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अक्टूबर 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट तक केवल आधार प्रमाणित यूजर्स ही सामान्य टिकट बुक कर सकेंगे।


आरंभिक 15 मिनट में बुकिंग की अनुमति सिर्फ उन यात्रियों को होगी जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरीफाइड है। यह बदलाव केवल ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा। कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों से टिकट लेने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 


अधिकृत टिकटिंग एजेंटों पर पहले से लागू 10 मिनट की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी। भारतीय रेलवे का उद्देश्य टिकट रिजर्वेशन सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता देना है। वर्तमान में यह पाबंदी केवल तत्काल बुकिंग पर लागू थी, लेकिन अब इसे सामान्य आरक्षण पर भी लागू किया जा रहा है।


रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी। दलालों और एजेंटों द्वारा टिकट ब्लॉकिंग पर रोक लगेगी। वास्तविक यात्रियों को त्योहार और यात्रा सीजन में आसानी से टिकट मिलने में मदद मिलेगी और डिजिटल सुरक्षा और यात्री सुविधा सुनिश्चित होगी। रेलवे ने CRIS और IRCTC को इस बदलाव के लिए जरूरी तकनीकी सुधार लागू करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता