ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

टेलीग्राम के CEO हुए गिरफ्तार, फ्रांस में हवाई अड्डे पर पकड़ा गया; मैसेजिंग को लेकर लगा गंभीर आरोप

DESK : टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। रूस के विदेश मंत्रालय ने सवाल किया कि क्या पश्चिमी गैर

टेलीग्राम के CEO हुए गिरफ्तार, फ्रांस में हवाई अड्डे पर पकड़ा गया; मैसेजिंग को लेकर लगा गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। रूस के विदेश मंत्रालय ने सवाल किया कि क्या पश्चिमी गैर-सरकारी संगठन (NGO) डुरोव की रिहाई की मांग करेंगे। रूस में जन्मे 39 वर्षीय डुरोव मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक हैं। टेलीग्राम एक मुफ्त उपयोग करने वाला प्लेटफॉर्म है।


टेलीग्राम को फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट के बाद प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में पहचान मिली है। इसका लक्ष्य अगले साल एक बिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना है। दुबई में स्थित टेलीग्राम की स्थापना रूसी मूल के डुरोव ने की थी। उन्होंने 2014 में रूस छोड़ दिया था।


बताया जा रहा है कि,डुरोव को टेलीग्राम एप से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल,टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर फ्रांस पुलिस ने जांच केंद्रित की है। पुलिस कहना है कि मॉडरेटर की कमी की वजह से मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधि को बेरोकटोक जारी रखने की अनुमति मिली। डुरोव अजरबैजान से फ्रांस पहुंचे थे।


फोर्ब्स के मुताबिक डुरोव के पास कुल 15.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। डुरोव ने कहा कि कुछ सरकारों ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन ऐप, जिसके अब 900 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, को "तटस्थ प्लेटफ़ॉर्म" बना रहना चाहिए। इस बीच कई रूसी ब्लॉगर्स ने रविवार को दोपहर में दुनिया भर में फ्रांसीसी दूतावासों पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।