ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तालिबान ने पाकिस्तान को बताया अपना दूसरा घर, कश्मीर पर भारत को दी ये नसीहत

DESK : तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. इसी बीच तालिबान के प्रवक्ता ने पाकिस्तान और भारत से अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है. तालिबा

तालिबान ने पाकिस्तान को बताया अपना दूसरा घर, कश्मीर पर भारत को दी ये नसीहत
First Bihar
3 मिनट

DESK : तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. इसी बीच तालिबान के प्रवक्ता ने पाकिस्तान और भारत से अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है. तालिबान ने पाकिस्तान को अपना दूसरा घर बताया है. 


तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान के लिए पाकिस्तान के लिए दूसरे घर जैसा है और वह पड़ोसी देश के साथ व्यापारिक और रणनीतिक संबंध मजबूत करना चाहते हैं. तालिबान प्रवक्ता जैबुल्लाह मुजाहिद ने भारत के साथ भी अच्छे संबंध की वकालत की लेकिन साथ ही भारत को एक नसीहत भी दी.


पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की सीमाएं लगती हैं. जब धर्म की बात आती है तो हम पारंपरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. दोनों देशों के लोग एक-दूसरे में आसानी से घुले-मिले हुए हैं इसलिए हम पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं.


मुजाहिद ने ये भी कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी उनके आंतरिक मामले में दखल नहीं दिया.


भारत से रिश्ते को लेकर मुजाहिद ने कहा कि भारत इस इलाके का अहम हिस्सा है और हम भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे रिश्ते कायम करना चाहते हैं. हमारी बस ये इच्छा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के हिसाब से ही अपनी नीतियां तय करे.


मुजाहिद ने इंटरव्यू में कहा कि तालिबान किसी भी देश के खिलाफ अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर मुजाहिद ने कहा कि दोनों देशों को बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए क्योंकि दोनों पड़ोसी देश हैं और दोनों के हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर को लेकर भारत को सकारात्मक रुख अपनाने की जरूरत है.

टैग्स