ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में मंत्रियों-नेताओं के आवास पर हमला, सासंद समेत 5 लोगों की मौत

DESK: इस वक़्त श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले ही महिंदा राजपक्षे के समर्थ

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में मंत्रियों-नेताओं के आवास पर हमला, सासंद समेत 5 लोगों की मौत
Desk
4 मिनट

DESK: इस वक़्त श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले ही महिंदा राजपक्षे के समर्थकों के साथ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात किया। हिंसा के दौरान 173 लोग घायल हो गए हैं। देश में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में राजपक्षे बंधुओं की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद समेत चार लोगों की मौत हो गई है। महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। महिंदा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया। 


जनता के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं: दरअसल, प्रधानमंत्री महिंदा ने अपने त्यागपत्र में कहा कि वह सर्वदलीय अंतरिम सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपना पद छोड़ रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि मैंने तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। 6 मई को हुई कैबिनेट की इस विशेष बैठक में आपसे अनुरोध के अनुरूप है, जिसमें आपने कहा था कि आप एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाना चाहते हैं। महिंदा ने कहा कि वह जनता के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस्तीफे के साथ ही कैबिनेट भी रोक दी गई। महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार पर देश में आर्थिक संकट से उभरने के लिए अंतरिम प्रशासन बनाने का दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। 


पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द: वहीं, अधिकारी सोमवार को शाम के सात बजे से लगाए गए कर्फ्यू को बुधवार सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सैन्य दल को विरोध स्थल पर तैनात किया गया है। रक्षा सचिव ने शांति बनाए रखने के लिए जनता से समर्थन दिए जाने का आग्रह किया है, जबकि जन सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद के लिए तीन सशस्त्र बलों को तैयार किया गया है। और सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। 


सांसद और सुरक्षाकर्मी की हत्या: महिंदा राजपक्षे के समर्थकों के जरिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किए जाने के बाद पूरे देश में हिंसा का माहौल बन गया है। लोगों ने दिल्ली से लौट रहे राजपक्षे समर्थकों पर अपना गुस्सा निकाला है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोलोन्नारुआ जिले से श्रीलंका पोदुजना पेरामुना के सांसद अमरकीर्ति अतुकोराला को सरकार विरोधी संगठन ने पश्चिमी शहर नित्तम्बुआ में चरों तरफ से घेर लिया था। पुलिस ने बताया कि सांसद की कार से गोली चलाई गई थी। और जब आक्रोशित लोगो ने उन्हें कार से उतारा तो वो भाग कर कहीं छुप गए। जिसके बाद सांसद और उनके निजी सुरक्षा कर्मी मृत पाए गए है। आक्रोशित भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो के कुरुनेगाला और कोलंबो स्थित कार्यालयों पर हमला कर दिया। पूर्व मंत्री नीमल लांजा के आवास पर भी हमला किया गया, जबकि महापौर समन लाल फर्नांडो के आवास पर आग लगा दिया गया। 

टैग्स