ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में बिगड़े हालात: जीफ जस्टिस के घर लूटपाट; पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग

DESK: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद भी हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा का माहौल बना हुआ है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमव

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में बिगड़े हालात: जीफ जस्टिस के घर लूटपाट; पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद भी हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा का माहौल बना हुआ है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था और भारत चली आई थीं। बावजूद इसके पूरे देश में हिंसा जारी है।


जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने नरैल इलाके में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को आग लगा दिया है। प्रदर्शनकारी पूर्व क्रिकेटर और आवामी लीक के सांसद मुर्तजा पर बांग्लादेश में छात्रों की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।


मुर्तजा ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत साल 2018 मे की थी। मुर्तजा शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग में शामिल हो गए थे और सांसद के तौर पर नरैल-2 संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। छात्र संघों का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियां हुई हैं लेकिन मुर्तजा इसको लेकर कुछ बोल नहीं रहे हैं।


उधर, ढाका में प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के चीफ जस्टिस के घर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। कानून व्यवस्था पूरे देश में ध्वस्त हो चुकी है। सीमा पर तैनात जवानों को भी वापस बुला लिया गया है। बांग्लादेश की सड़कों पर केवल सेना के जवान कमान संभाल रहे हैं लेकिन उनकी संख्या नाकाफी साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के निवास बंगबंधु भवन में तोड़फोड़ की है और आग लगा दिया है।