ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का 82 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

DESK: नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया है। कैंसर से पीड़ित गिंगोब 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में बताय

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का 82 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया है। कैंसर से पीड़ित गिंगोब 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस विंडहोक स्थित एक अस्पताल में ली। राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार चुने गए गिंगोब ने पिछले महीने ही इस बात की जानकारी दी थी कि वे कैंसर से पीड़ित हैं और आखिरकार वो कैंसर से जंग हार गए।


राष्ट्रपति हेज गिंगोब के निधन की खबर कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, 'अत्यंत दुख और अफसोस के साथ मैं सबको सूचित कर रहा हूं कि हमारे प्रिय डॉ. हेज जी गिंगोब का, नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति का आज निधन हो गया है'।


गिंगोब राष्ट्रपति के पद पर सबसे अधिक समय तक आसीन रहने वाले तीसरे व्यक्ति थे। 2013 में गिंगोब के ब्रेन की सर्जरी हुई थी और पिछले साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एऑर्टिक का ऑपरेशन कराया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें विंडहोक स्थित लेडी पोहाम्बा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि नामीबिया में इसी साल के अंत में राष्ट्रपति और राष्ट्रीय असेंबली के चुनाव होने वाले हैं।