ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मालदीव की संवेदनहीनता: भारतीय विमान को नहीं दी मंजूरी, इलाज के अभाव में 14 साल के लड़के की मौत

DESK: भारत और मालदीव के रिश्तों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो मालदीव सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है। शनिवार को मालदीव में एक 14 वर्षी

मालदीव की संवेदनहीनता: भारतीय विमान को नहीं दी मंजूरी, इलाज के अभाव में 14 साल के लड़के की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारत और मालदीव के रिश्तों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो मालदीव सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है। शनिवार को मालदीव में एक 14 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि मुइज्जू ने उसे एयरलिफ्ट के लिए भारत द्वारा प्रदान किए गए डोर्नियर विमान का उपयोग करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया।


जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय लड़के को ब्रेन ट्यूमर था और स्ट्रोक आने पर उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार ने उसे गैफ अलिफ विलिंगिली स्थित घर से राजधानी माले ले जाने के लिए एयर एम्बुलेंस का अनुरोध सरकार से किया था। परिवार का आरोप है कि अधिकारी तुरंत चिकित्सा उपलब्ध करने में विफल रहे। मृतक बच्चे के पिता का आरोप है कि उन्होंने स्ट्रोक के तुरंत बाद बच्चे को माले ले जाने के लिए आइलैंड एविएशन को फोन किया लेकिन कॉल का जवाब नहीं दिया गया।


बाद में फोन का जवाब दिया गया कि ऐसे मामलों के लिए सिर्फ एक एयर एम्बुलेंस का इस्तेमाल हो सकता है। आपातकालीन अनुरोध के 16 घंटे बाद लड़के को माले लाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। कहा जा रहा है कि मालदीव के राष्ट्रपति मो. मुइज्जू ने बच्चे को एयरलिफ्ट के लिए भारत द्वारा प्रदान किए गए डोर्नियर विमान का उपयोग करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।