ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मलावी के उपराष्ट्रपति का विमान लापता : क्रैश में मौत की आशंका ; कुल 10 लोग थे विमान में सवार

DESK : अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा लापता हो गए हैं। सोमवार को उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा समेत 10 लोगों को लेकर जा रहे सैन्य विमान से संपर्क टूट गया है। विम

मलावी के उपराष्ट्रपति का विमान लापता : क्रैश में मौत की आशंका ; कुल 10 लोग थे विमान में सवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा लापता हो गए हैं। सोमवार को उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा समेत 10 लोगों को लेकर जा रहे सैन्य विमान से संपर्क टूट गया है। विमान से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। विमान क्रैश में उपराष्ट्रपति की मौत की आशंका जताई जा रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलावी के 51 वर्षीय उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा एक सैन्य विमान में सवार थे। साउलोस चिलिमा के साथ इस विमान में कुल 9 अन्य लोग भी सवार थे। इस सैन्य विमान ने सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था और उसे सुबह ही मजुजु में लैंड करना था। लेकिन इससे पहले ही विमान से संपर्क टूट गया।


कई टीमें लापता हुए विमान से संपर्क साधने और उसे ट्रैक करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन फिलहाल विमान के लोकेशन की जानकारी नहीं मिल सकी है। उपराष्ट्रपति की विमान कैश में मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक, सैन्य विमान ने सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन अबतक विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी है। कुल 10 लोग इस विमान में सवार थे। बता दें कि पिछले दिनों ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान भी लापता हो गया था और बाद में खबर सामने आई कि उनका विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई थी।