ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

भूकंप के 21 झटकों से जापान में भारी तबाही, अब सुनामी का खतरा; अलर्ट जारी

DESK: जापान में एक बार फिर भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार को आए भूकंप के 21 झटकों से धरती हिल गई। करीब डेढ़ घंटे के बीच कुल 21 झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर क

भूकंप के 21 झटकों से जापान में भारी तबाही, अब सुनामी का खतरा; अलर्ट जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: जापान में एक बार फिर भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार को आए भूकंप के 21 झटकों से धरती हिल गई। करीब डेढ़ घंटे के बीच कुल 21 झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर कई तीव्रता के भूकंप आए लेकिन एक झटका जो सबसे अधिक महसूस हुआ वह 7.6 तीव्रता वाला था। भूकंप के इस बड़े झटके से भारी तबाही हुई है।


समुद्र में ऊंची लहरें उठने के बाद देश के उत्तर-पश्चिमी तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। जापान के मौसम विभाग की तरफ से इशिकावा प्रांत के नोटो शहर में एक बहुत बड़ी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इस सुनामी में 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।


लगातार भूकंप के झटके आने के बाद 30 हजार से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। भूकंप के कारण सड़कों में बड़ी-बड़ी दारारें पड़ गई हैं जिसके कारण कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात बंद कर दिया गया है। जापान ने इशिकावा के लिए हाई स्पीड रेल सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इशिकावा और निगाटा में फोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित होने की खबर है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप से जापान की राजधानी टोक्यो में भी इमारतें हिल गईं। जापानी एयरलाइन एएनए ने भूकंप के बाद टोयामा और इशिकावा जाने वाले 4 फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस करा दिया। जापान एयरलाइंस ने अगले आदेश तक के लिए निगाटा और इशिकावा क्षेत्रों के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। बता दें कि 11 मार्च, 2011 को जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक बड़ा विनाशकारी भूकंप और सुनामी आई थी,जिसमें करीब 20,000 लोगों की जान चली गई थी।