ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इस देश में 40 भारतीयों की जिंदा जल कर मौत : 30 से अधिक झुलसे : लेबर कैंप में लगी भीषण आग

DESK : एक दर्दनाक हादसे में 40 भारतीयों की जिंदा जलकर मौत हो गई है जबकि 30 अन्य भारतीय नागरिक बुरी तरह से झुलस गए। कुवैत के दक्षिणी मंगाफ में एक इमारत में भीषण आग लग गई। स्थान

इस देश में 40 भारतीयों की जिंदा जल कर मौत : 30 से अधिक झुलसे : लेबर कैंप में लगी भीषण आग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : एक दर्दनाक हादसे में 40 भारतीयों की जिंदा जलकर मौत हो गई है जबकि 30 अन्य भारतीय नागरिक बुरी तरह से झुलस गए। कुवैत के दक्षिणी मंगाफ में एक इमारत में भीषण आग लग गई। स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे यह हादसा हुआ है। हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे। इसलिए उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला। मृतकों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


दरअसल, जिस इमारत में आग लगी है, उसमें ज्यादातर भारतीय मजदूर रह रहे थे। घटना के समय सभी सो रहे थे कि तभी इमारत में आग लग गई। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान करीब एक सौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन इस घटना में अबतक 40 भारतीय की मौत की खबर आ रही है।


कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मेडिकल टीमें घायलों के इलाज में लगी हुई हैं। उधर, भारतीय दूतावास ने भी अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इमारत में आग कैसे लगी? फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। 40 से अधिक मौतें हुई हैं जबकि 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत के राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है, जिन्होंने दुखद रूप से अपने परिजनों को खोया है। इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं’।