ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बड़ी खबर: काबुल एय़रपोर्ट के गेट पर बड़ा बम विस्फोट, फिदायीन हमले की आशंका, इटली के विमान पर फायरिंग

DESK: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से बड़ी खबर सामने आ रही है. काबुल के एय़रपोर्ट पर जोरदार बम धमाका हुआ है. काबुल एयरपोर्ट पर तैनात अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि, गुरुवार की

बड़ी खबर: काबुल एय़रपोर्ट के गेट पर बड़ा बम विस्फोट, फिदायीन हमले की आशंका, इटली के विमान पर फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से बड़ी खबर सामने आ रही है. काबुल के एय़रपोर्ट पर जोरदार बम धमाका हुआ है. काबुल एयरपोर्ट पर तैनात अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि, गुरुवार की शाम एय़रपोर्ट पर बड़ा बम विस्फोट हुआ है. अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने भी विस्फोट की पुष्टि की है. इस विस्फोट के फिदायीन हमला होने की आशंका जतायी जा रही है. इससे पहले अफगानी नागरिकों को ले जा रहे इटली के एक हवाई जहाज पर ताबडतोड़ फायरिंग की गयी. 


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के सचिव जॉन किर्बी ने मीडिया को बताया कि काबुल एयरपोर्ट के गेट पर जोरदार धमाका हुआ है. जॉन किर्बी ने बताया कि अब तक ये पुष्टि नहीं हो पायी है कि कितने लागों की मौत हुई है. जानकारी हासिल करने की कोशिशें की जा रही हैं. वहीं एयरपोर्ट पर तैनात एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अफगानिस्तान के कई लोग मारे गये हैं. कई औऱ घायल भी हैं. चूंकि विस्फोट एय़रपोर्ट के गेट पर हुआ है इसलिए अंदर तैनात अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की सूचना नहीं है.


पहले ही जारी हुआ था अलर्ट

खबर लिखे जाने तक काबुल एय़रपोर्ट पर लगातार फायरिंग हो रही थी. गुरूवार को दिन में ही ये अलर्ट आया था कि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी संगठन ISIS हमला कर सकता है. ब्रिटेन ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी कहा था कि काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अमेरिकी सेना पर हमला किया जा सकता है. 


इटली के विमान पर फायरिंग

इससे पहले काबुल हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले इटली के सैन्य विमान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. इटली के रक्षा मंत्रालय की ओर से ये खबर आयी है. हालांकि फायरिंग में विमान या उसमें बैठे किसी यात्री को नुकसना नहीं पहुंचा है. इटली के विमान में यात्रा कर रहे एक पत्रकार ने अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों को बताया कि इस हवाई जहाज से 100 अफगानी नागरिकों को ले जाया जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उस पर ताबडतोड़ फायरिंग की गयी. इस घटना में भी आतंकी संगठन ISIS की भूमिका सामने आ रही है . हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हो पायी है.