ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

हम नहीं सुधरेंगे!..4 लाख घूस लेते पकड़ा गया इंस्पेक्टर, छापेमारी टीम पर दहाड़ मारकर चिल्लाने का वीडियो वायरल

बेंगलुरु में एंटी करप्शन ब्यूरो ने के.पी. अग्रहार थाने के इंस्पेक्टर को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान चिल्लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

कर्नाटक
इंस्पेक्टर ने दिखाई वर्दी की गर्मी
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: चीट फंड धोखाधाड़ी के झूठे केस में फंसाने के लिए एक इंस्पेक्टर पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित बिल्डर मो. अकरम की शिकायत पर जाल बिछाकर एंटी करप्शन की टीम ने 4 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान इंस्पेक्टर उल्टे एंटी करप्शन की टीम पर ही चिल्लाने लगा और धौंस दिखाने लगा। जिसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


घूसखोर इंस्पेक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह वायरल वीडियो कर्नाटक के बेंगलुरु का है। जहां के.पी.अग्रहारा पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर गोविंदराजू को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान उसकी अकड़ देख लोग भी हैरान रह गये जैसे कि वह अब भी वर्दी वाला हो। वह उल्टे अरेस्ट करने वाले अधिकारियों पर चिल्लाने लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


उक्त इंस्पेक्टर ने जिस व्यक्ति से घूस की मांग की थी। उसने साहस दिखाते हुए इसकी शिकायत पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से कर दी। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया जिसमें आरोपी फंस गया। उसे 4 लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया। अपनी गिरफ्तारी का वह विरोध करने लगा और छापेमारी टीम पर ही उल्टे चिल्लाने लगा। गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्ट की संपत्ति की जांच की गयी तो चौंकान वाला तथ्य सामने आया। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्पेक्टर ने घूसखोरी और अवैध वसूली कर 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित कर रखी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है। 


दरअसल बिल्डर मोहम्मद अकरम ने यह शिकायत दर्ज करायी थी कि इंस्पेक्टर गोविंदराजू ने उसे झूठे केस में न फंसाने के बदले 5 लाख डिमांड किया था। एक लाख रुपये पहले ही ले लिया गया। बाकि 4 लाख की मांग वो कर रहा था। इसके लिए वो लगातार दवाब बना रहा था। उसके रवैय्ये से परेशान होकर पीड़ित बिल्डर ने एंटी करप्शन ब्यूरों को इस बात की शिकायत की। जिसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को 4 लाख घूस लेते रंगेहाथ धड़ दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एसीबी की टीम यह पता लगा रही है कि इस उगाही में थाने का अन्य पुलिस कर्मी या अधिकारी तो शामिल नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है।