ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Indian Railways Refund Rules : यदि आपकी भी ट्रेन है इतने घंटे से अधिक लेट तो वापस मिलेंगे पूरे पैसे, बस करना होगा यह काम

Indian Railways Refund Rules : भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि अगर ट्रेन समय से काफी देर से चल रही है, तो यात्री चाहें तो पूरा किराया वापस पा सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान शर्तें और प्रक्रिया तय की गई हैं, जिनकी जानकारी होने

Indian Railways Refund Rules
Indian Railways Refund Rules
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Indian Railways Refund Rules : देश के अंदर रेल से सफर करने वाले यात्रियों की काफी संख्या है। ऐसे में कई बार ट्रेनें समय से नहीं आती है तो लोगों के कई तरह के काम भी बिगड़ जाते हैं। लिहाजा इसको लेकर रेलवे ने कुछ नियम भी बना रखे हैं जिसके तहत तय किया गया है कि यदि आपकी ट्रेन इतने घंटे से अधिक लेट है तो आपको पूरा रिफंड दिया जाएगा। 


जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि अगर ट्रेन समय से काफी देर से चल रही है, तो यात्री चाहें तो पूरा किराया वापस पा सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान शर्तें और प्रक्रिया तय की गई हैं, जिनकी जानकारी होने पर कोई भी यात्री बिना झंझट रिफंड ले सकता है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या नियम कानून है। 


मालूम हो कि, अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट है और आप सफर नहीं करना चाहते, तो रेलवे आपको पूरा पैसा लौटाता है। ई-टिकट वाले यात्री IRCTC वेबसाइट या ऐप में जाकर टिकट कैंसिल कर सकते हैं। काउंटर टिकट वाले यात्री नजदीकी आरक्षण काउंटर पर जाकर कैंसिल करा सकते हैं। यह नियम सभी ट्रेनों पर लागू है, चाहे वह मेल-एक्सप्रेस हो, सुपरफास्ट हो या फिर विशेष ट्रेन।


अगर ट्रेन का चार्ट बन चुका है और आपने सफर नहीं करने का फैसला किया है, तो आपको TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल करनी होगी। यह प्रक्रिया IRCTC की वेबसाइट या ऐप से पूरी की जा सकती है। TDR फाइल करते समय ट्रेन के असली प्रस्थान समय से पहले अनुरोध दर्ज करना जरूरी है। रेलवे जांच के बाद रिफंड की राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर देता है।


आपको बताते चलें कि, कई लोग मानते हैं कि तत्काल टिकट पर रिफंड नहीं मिलता, लेकिन यह सही नहीं है। अगर ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट हो या यात्रा रद्द हो, तो तत्काल टिकट वाले यात्री भी पूरा किराया वापस पा सकते हैं। इन नियमों की वजह से अब यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर यात्रा रद्द करनी पड़े, तो वे बिना नुकसान के अपना पैसा वापस पा सकते हैं।