ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Indian Railway: भीषण गर्मी में रेलवे की बड़ी पहल, इस शहर में शुरू हुई पहली फुल AC लोकल ट्रेन, 35 रुपये है न्यूनतम किराया

Indian Railway: बढ़ती गर्मी के बीच रेलवे ने बड़ी पहल की है। रेलवे पहली बार फुल एसी लोकल ट्रेन चला रही है। पढ़ें पूरी डिटेल्स

 Full AC Local Train
भीषण गर्मी में रेलवे की बड़ी पहल, इस शहर में शुरू हुई पहली फुल AC लोकल ट्रेन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Indian Railway: दक्षिण रेलवे ने शनिवार को पहली एसी लोकल ट्रेन (एसी ईएमयू) की शुरुआत की है। भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे की तरफ से पहली बार एसी लोकल ट्रेन चलाई जा रही है। ये ट्रेन चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू और तांबरम के बीच चलेगी। रेलवे की इस पहले से चेन्नई के लोगों में खुशी की लहर है।


दक्षिण रेलवे ने शनिवार को चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू के बीच पहली एसी लोकल ट्रेन (एसी ईएमयू) की शुरुआत की है। ये ट्रेन चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू और तांबरम के बीच चलेगी, जिसकी शुरुआत शनिवार की सुबह 7 बजे चेन्नई बीच स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की गई। हालांकि ट्रेन की ये सेवा रविवार के दिन बंद रहेगी।


एसी लोकल ट्रेन शुरू करने पर रेलवे का कहना है कि इस सेवा का मकसद गर्मियों में यात्रियों को आरामदायक सफर देना है, खासकर ऑफिस जाने वाले और महिला यात्रियों के लिए ये ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी। बात करें इस ट्रेन की खासियत की तो इसमें स्वचालित दरवाजे, यात्री सूचना प्रणाली (डिजिटल बोर्ड), सीसीटीवी कैमरे, साफ-सुथरे और सुरक्षित कोच के साथ-साथ बेहतर वेंटिलेशन और एंट्री/एग्जिट प्वाइंट जैसी चीजें शामिल है। 


इस ट्रेन से यात्री 10 किलोमीटर तक की यात्रा कम से कम 35 रुपए तक में कर सकेंगे। वहीं अधिकतम किराया 105 रुपये तक है, जिसके लिए 56-60 किलोमीटर तक के लिए यात्री यात्रा कर सकेंगे। वहीं अगर मासिक पास बनवाकर यात्रा करनी है तो इसके लिए यात्री को दूरी के हिसाब से  620 रुपए से 2115 रुपए खर्च करने होंगे। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता