ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

World Food Day 2025: भारत के ये स्वाद अब बन गए हैं इंटरनेशनल स्टार, जानें कौन कौन से फूड है सबसे पॉपुलर

World Food Day 2025: भारत में खाने की चीजों को बहुत खास माना जाता है। यहां तरह-तरह के खाने मिलते हैं, जो अपने अलग स्वाद के कारण मशहूर हैं। जानें 5 ऐसे भारतीय फूड जिनकी मांग अब विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है।

World Food Day
World Food Day
© Google
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

World Food Day 2025: भारत में खाने की चीजों को बहुत खास माना जाता है। यहां तरह-तरह के खाने मिलते हैं, जो अपने अलग स्वाद के कारण मशहूर हैं। जानें 5 ऐसे भारतीय फूड जिनकी मांग अब विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है।


हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे यानी विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को खाने की अहमियत बताना और दुनिया भर की फूड कल्चर, खान-पान की आदतों और पोषण पर ध्यान दिलाना है। भारत खाने के शौकीनों का देश है। यहां हर राज्य का खाना अलग और खास होता है। जैसे गुजरात का ढोकला, हैदराबाद की बिरयानी, और बिहार का लिट्टी-चोखा। यहां मसालेदार और चटपटा खाना बहुत पसंद किया जाता है। भारत के कुछ खाने इतने खास हैं कि अब विदेशों में भी उनकी बहुत डिमांड है। वर्ल्ड फूड डे के मौके पर आइए जानें ऐसे 5 भारतीय फूड्स के बारे में, जो विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं।



विदेशों में पसंद किए जा रहे ये 5 भारतीय फूड- 

1. बटर चिकन

ये एक नॉर्थ इंडियन डिश है जो क्रीमी और बटर के स्वाद के लिए जानी जाती है। 

अमेरिका और इंग्लैंड में भी ये बहुत पसंद की जाती है।


2. बिरयानी

खुशबूदार चावल से बनी बिरयानी भारत में ही नहीं, गल्फ देशों और यूरोप में भी लोगों की फेवरेट बन चुकी है।

खासकर हैदराबादी और मुरादाबादी बिरयानी की डिमांड ज्यादा है।


3. समोसा

भारत का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड, जिसे शाम की चाय के साथ खाया जाता है।

अब कनाडा, यूके और अमेरिका में भी इसकी डिमांड बढ़ रही है।


4. मसाला चाय

भारत में दिन की शुरुआत चाय से होती है, और मसाला चाय लोगों की फेवरेट है।

अब विदेशों में इसे "चाय लाटे" के नाम से जाना जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।


5. दाल और नान

ये एक सिंपल लेकिन स्वादिष्ट इंडियन मील है।

विदेशों में इंडियन रेस्टोरेंट में लोग इसे जरूर ऑर्डर करते हैं।

भारत का खाना न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी दिल जीत रहा है। वर्ल्ड फूड डे हमें याद दिलाता है कि खाना सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सबके लिए जरूरी है।

टैग्स