ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है’ पीएम मोदी की हाई लेबल मीटिंग के बीच एयरफोर्स का बड़ा बयान

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान होने के बाद पीएम मोदी तीनों सेनाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठक के बीच भारतीय वायुसेना ने एक्स पर लिखा कि, ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.

Operation Sindoor
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय वायुसेना ने बड़ा बयान दिया है। इंडियन एयरफोर्स ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारतीय वायुसेना के आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेबल बैठक के बीच वायुसेना के इस बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं।


भारतीय वायुसेना ने एक्स पर लिखा, “भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। IAF सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह करता है”।


उधर, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के चीफ के साथ बड़ी बैठक कर रहे हैं। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद हैं। बैठक में प्रधानमंत्री को सीजफायर के बाद के हालात की जानकारी दी जा रही है।


बता दें कि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव शनिवार की शाम खत्म हो गया था। शाम पांच बजे दोनों देशों की तरफ से सीजफायर का एलान किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान किया था। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे अमेरिका की मध्यस्थता वाला संघर्ष विराम बताया था हालांकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से देर रात तक सीजफायर का उल्लंघन किया जाता रहा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता