ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Indian Air Force Jaguar Fighter Jet Crashes: हरियाणा में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस से उड़ान भरने के बाद पंचकुला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में पायलट ने सफलता पाई।

ACCIDENT
लड़ाकू विमान क्रैश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Indian Air Force Jaguar Fighter Jet Crashes: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है जहां पंचकूला में एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अंबाला एयरबेस से उड़ान भरने के बाद लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। जिस जगह पर विमान गिरा वहां अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से यह घटना हुई। राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में पायलट की जान बच गई। पायलट सुरक्षित है। इस घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने जांच का आदेश दिया है। घटना हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के पास स्थित बालदवाला गांव में हुई जहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी।


 ग्रामीणों ने बताया कि जगुआर का पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतरने में सफल रहा। घटना इतनी भयावह थी कि लड़ाकू विमान के टुकड़े बिखर गए। वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की सूचना दी है कि भारतीय वायुसेना के एक जगुआर विमान के क्रैश का कारण सिस्टम में खराबी थी। 


इस घटना की सच्चाई जानने के लिए वायुसेना ने जांच का आदेश दे दिया है। वायु सेना की तरफ से पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो। ऐसे हालात में अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जाती है और आगे किसी भी कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

टैग्स