ब्रेकिंग
TRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लानTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी28 अगस्त की रात बंद होगा विक्रमशिला सेतु, अगले दिन से कैसे होगा गंगा पार? प्रशासन ने तैयार किया नया प्लान

भारत में कोरोना : एक दिन में 57 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 853 लोगों की हुई मौत

DELHI : भारत में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते जा रहा है। हर दिन संक्रमण एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। दुनिया भर में संक्रमण के मामलों में भारत तीसरे स्थान पर मौ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : भारत में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते जा रहा है। हर दिन संक्रमण एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। दुनिया भर में संक्रमण के मामलों में भारत तीसरे स्थान पर मौजूद है। देश के अंदर पिछले 24 घंटे में 57 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं जबकि 853 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है। 


देश के अंदर संक्रमण का आंकड़ा 17 लाख के ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 17 लाख 50 हजार 724 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 37364 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के अंदर अभी भी 5 लाख 67 हजार 730 कोरोना एक्टिव केस मौजूद है जिसमें सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र के अंदर हैं। एक्टिव केस के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर कायम है।


अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में संक्रमण के मामलों में तीसरे नंबर पर है। अमेरिका में 43 लाख 63 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं जबकि ब्राजील में 27 लाख से ज्यादा से आए हैं। भारत में जिस रफ्तार से संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है वह अमेरिका को भी पीछे छोड़ सकता है।  महाराष्ट्र में अभी भी एक लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इसके बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे पर गुजरात और पांचवें पर पश्चिम बंगाल है। भारत के अंदर या पांच राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित हैं जबकि अन्य कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

टैग्स