ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर

Digital Attack On Pakistan: केंद्र सरकार ने भारत में पाकिस्तान के 16 बड़े यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का फैसला ले लिया है। इसके साथ ही साथ बीबीसी को भी लताड़ लगाई है।

Digital Attack On Pakistan
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Digital Attack On Pakistan: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त फैसले ले रहा है। भारत सरकार पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर रही है। अब सरकार ने भारत में पाकिस्तान के 16 बड़े यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का फैसला ले लिया है।


दरअसल, भारत और पाकिस्तान में जारी आपसी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल के प्रसारण को भारत में ब्लॉक करने का फैसला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि संवेदनशील कंटेट चलाने पर इनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने यह फैसला लिया है।


ब्लॉक किए गए 16 चैनल में से अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी पॉपुलर हैं और इनके सबस्क्राइबर्स की संख्या 63 मिलियन से भी अधिक है। इसके अलावा आरजू काजमी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक किया गया है।


भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जिनमें डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीम एक्सक्लूसिव, आसमा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा जैसे चैनल शामिल हैं। इन चैनलों में सबसे अधिक सब्सक्राइबर जियो न्यूज के हैं, जिनकी संख्या 18.1 मिलियन है।


इसके साथ ही साथ सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग को लेकर बीबीसी को भी फटकार लगाई है। आतंकवादियों को मिलिटेंट्स कहने पर भारत ने आपत्ति जताई है और कहा है कि भारत सरकार बीबीसी की आगे की जानने वाली रिपोर्टिंग्स पर नजर रखेगी। बता दें कि भारत ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले भी 30 से अधिक चैनल्स को ब्लॉक किया जा चुका है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता