ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

IAS Arrested: IAS अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, व्यापारी से ले रहे थे इतनी रिश्वत!घर से मिला कैश का ढेर

IAS Arrested: ओडिशा में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहाँ 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को व्यापारी से 10 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। Odisha Vigilance Department ने उनके सरकारी आवास से 47 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

IAS Officer Bribe Case, Odisha Vigilance Raid, Dhiman Chakma Arrest, रिश्वत लेते पकड़े गए आईएएस, भ्रष्टाचार का मामला ओडिशा, धरमगढ़ उप-कलेक्टर रिश्वत,
ओडिशा में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

IAS Arrested: ओडिशा सतर्कता विभाग ने रविवार को 2021 बैच के IAS अधिकारी धीमन चकमा को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उनके सरकारी आवास पर छापेमारी की गई, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।


धीमन चकमा वर्तमान में कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। सतर्कता विभाग के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली है। शिकायतकर्ता को उन्होंने खुद धरमगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया और रिश्वत की राशि लेकर उसे मेज की दराज में छिपा दिया। यह रकम 20 लाख की कुल मांग का पहला किश्त बताया जा रहा है।


इस मामले में विजिलेंस सेल थाना में केस संख्या 6/2025 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और उसके 2018 के संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।