ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

असम में उड़ान भरते ही IAF का Sukhoi Su-30MKI फाइटर जेट रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू

असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसेना का Su-30 MKI फाइटर जेट रडार से लापता हो गया। वायुसेना ने विमान की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

 Indian Air Force
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI असम में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रडार से गायब हो गया है। विमान से संपर्क टूटने के बाद वायुसेना ने उसकी तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, यह फाइटर जेट Indian Air Force का था, जिसने Jorhat (असम) से उड़ान भरी थी। विमान से आखिरी बार शाम करीब 7:42 बजे संपर्क हुआ था, जिसके बाद उसका रडार से संपर्क टूट गया।


गुवाहाटी स्थित डिफेंस पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही लापता विमान की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया है।


वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस घटना की जानकारी साझा की और बताया कि लापता विमान की खोज के लिए अभियान जारी है।


क्या है Su-30 MKI की खासियत?

Sukhoi Su-30MKI भारतीय वायुसेना का सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद मल्टी-रोल फाइटर जेट माना जाता है। इसे रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो द्वारा विकसित किया गया है और भारत के लिए इसका विशेष रूप से कस्टमाइज्ड संस्करण तैयार किया गया है। इस विमान की खासियत इसकी सुपरमैन्युवरबिलिटी, लंबी मारक क्षमता और दो इंजन वाला शक्तिशाली डिजाइन है। यह हवा से हवा, हवा से जमीन और समुद्री लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है।


इसके अलावा यह फाइटर जेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल BrahMos को भी ले जाने में सक्षम है, जिससे इसकी स्ट्राइक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। आधुनिक एवियोनिक्स, मल्टी-फंक्शन रडार और थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल जैसी तकनीकों के कारण यह विमान भारतीय वायुसेना की ताकत का अहम हिस्सा माना जाता है।

टैग्स