ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बिहार से दिल्ली-झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; जानें नया शेड्यूलबांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बिहार से दिल्ली-झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; जानें नया शेड्यूल

जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद लगी आग, हादसे की जांच शुरू

IAF Aircraft Accident: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के बाद आग की चपेट में आ गया। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि क्रू की स्थिति पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

IAF Aircraft Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IAF Aircraft Accident: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसमें अचानक आग लग गई।


सूत्रों के मुताबिक, घटना जोरहाट एयरबेस परिसर के भीतर हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए।


जानकारी के अनुसार, AN-32 विमान नियमित उड़ान पर था। सूत्रों का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विमान में धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


भारतीय वायुसेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता