ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Hyderabad Fire: हैदराबाद में चारमिनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, अबतक 17 लोगों की मौत

Hyderabad Fire: हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमिनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक बहुमंजिला इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने की दुखद घटना सामने आई है. हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो चूकी है.

Hyderabad Fire
हैदराबाद में चारमिनार के पास ईमारत में लगी भीषण आग
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Hyderabad Fire: हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमिनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक बहुमंजिला इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।


तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। आग इतनी भीषण थी कि पूरी इमारत धुएं से भर गई और कई लोग बेहोशी की हालत में पाए गए। आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि कम से कम 17 शव अस्पताल लाए गए हैं। अब तक 20 से अधिक घायल लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मीडिया को बताया, "यह एक बेहद दुखद घटना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। AIMIM पार्टी के विधायक और स्थानीय नेता भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया दी, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण कई लोग फँस गए थे।


प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग भवन में स्थित गोदाम या दुकान में रखे ज्वलनशील पदार्थों से शुरू हुई हो सकती है। अधिकारियों ने मामले की पूर्ण जांच के आदेश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर पुराने शहर की संकरी गलियों में स्थित व्यावसायिक और आवासीय इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय प्रशासन से भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।