ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बीरगंज में कर्फ्यू के बाद रक्सौल बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों लोग, 12 विदेशी नागरिक भी शामिल

हंगरी से आए 12 विदेशी टूरिस्ट भी रविवार की सुबह 4 बजे से ही रक्सौल स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। गया घूमने के बाद ये लोग नेपाल के चितवन जा रहे थे। वही कई नेपाल और भारत के नागरिक भी फंसे हुए हैं।

BIHAR
नेपाल में 24 घंटे का कर्फ्यू
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RAXAUL: नेपाल के बीरगंज में हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिसे देखते हुए नेपाल सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। जिसके बाद इंडो-नेपाल के रक्सौल-बीरगंज क्षेत्र की सीमा को सील कर दिया गया। बीरगंज में कर्फ्यू के बाद रक्सौल बॉर्डर पर कई लोग फंसे हुए हैं। जिसमें 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये सभी विदेशी नागरिक हंगरी देश से आए हुए हैं।


 जो गया घुमने के बाद नेपाल के चितवन घुमने जा रहे थे। लेकिन बीरगंज में कर्फ्यू के बाद सुबह 4 बजे से रक्सौल कस्टम के पास ये सभी विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। वही कई नेपाल एवं भारत के नागरिक भी फंसे हुए है। किसी को नेपाल में घुमने जाना है, तो किसी को अपने रिश्तेदारों के यहाँ जाना है। नेपाल शंकराचार्य के गेट के पास नेपाल पुलिस की तैनाती की गयी है। जो नेपाल के अंदर किसी को आने से रोक रहे है। वही नेपाल के अंदर फंसे नागरिक खेतों एवं पगडंडियों के रास्ते भारत आ रहे हैं।


घटना के संबंध में बता दें कि नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के छपकैया में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई थी। तभी छत से अचानक भीड़ पर ईंट-पत्थर बरसने लगा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और हिंसा की घटनाएं होने लगी। कई दुकानों में आगजनी की गई। कई बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहां से भागकर लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान महिलाएं,बच्चों सहित 50 लोग घायल हो गए। कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। 


दंगा को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़े। जिसके बाद नेपाल के बीरगंज में स्थिति बिगड़ गयी। फिलहाल नेपाल पुलिस दंगे पर काबू पाने में लगी है। स्थिति बिगड़ता देख नेपाल प्रशासन ने 24 घंटे के लिए बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया। जिसके बाद इंडो-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। आवागमन बंद कर दिया गया है। ना किसी को नेपाल जाने दिया जा रहा है और ना ही किसी को भारत में प्रवेश कराया जा रहा है। नेपाल में फंसे नागरिक खेत और पगडंडियों के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे हैं। वैसे तो कर्फ्यू 24 घंटे के लिए लगाया गया है लेकिन यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तब कर्फ्यू का समय बढ़ाया भी जा सकता है। यदि कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया तब लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। 12 विदेशी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पर फंसे हुए है। बीरगंज में कर्फ्यू के बाद रक्सौल बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों लोग, 12 विदेशी नागरिक भी शामिल

बीरगंज में कर्फ्यू के बाद रक्सौल बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों लोग, 12 विदेशी नागरिक भी शामिल

टैग्स